माकपा ने भगत सिंह की जयंती पर की गोष्ठी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर माकपा कार्यलय पर भगत सिंह की 116 वी जयंती पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड प्रेमचद्र ने किया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए माकपा राज्य कमेटी सदस्य सतीश कुमार ने कहा कि आज भगत सिंह के विचारों पर पूंजीवाद और सांप्रदायिकता लगातार हमला कर रहा है ।भगत सिंह के विचारों को जिंदा रखने के लिए सांप्रदायिक और पूंजीवादी गठजोड़ को मात देना होगा ।देश के अंदर लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता, संघीय ढांचे एवं संविधान पर हमला किया जा रहा है ऐसी स्थिति में देश के नौजवान, किसान ,मजदूर को साथ आकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आगे आना होगा ।भगत सिंह के सपने को साकार करने के लिए हम सभी लोगों को एकजुट होकर फासीवादी विचारों से देश को बचाना होगा और 2024 के चुनाव में सांप्रदायिक और जातिवादी शक्तियों को एकजुट होकर हारना पड़ेगा तभी जाकर भगत सिंह के सपनो का भारत बनेगा । इस गोष्ठी को हरे कृष्ण ने संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह के विचार दुनिया के क्रांतिकारियों को मार्गदर्शन करते रहेंगे उनके अनुयाई दुनिया के अंदर हो रहे शोषण के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहेंगे । यह भगत सिंह का सपना था और हम भगत सिंह के वंशज है ।उनकी विरासत को आगे ले जाने का काम करेगे । इस गोष्ठी में इस विचार गोष्ठी में परमहंस भारती जावेद हाशमी बलविंदर मौर्य परवेज आलम राजेश यादव आदि अन्य लोग शामिल रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

5 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

5 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

8 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

10 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

10 hours ago