राशन कार्ड में अनियमितता पर माकपा की बैठक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन सलेमपुर नगर में राशन कार्ड के अनियमितता को लेकर आवश्यक बैठक संस्कृत पाठशाला रोड पर जावेद हाशमी के अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड संजय गोंड ने कहा कि सलेमपुर ,भटनी , लार,भागलपुर के कार्ड धारकों के राशन कार्ड से इनके परिजनों का नाम काट दिया गया है । लोग नाम जुड़वाने के लिए पूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं ।तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय आने पर पता चलता है की पूर्ति निरीक्षक नहीं आए हैं । पूर्ति कार्यालय के ऑपरेटर द्वारा यह कहा जा रहा है साहब नहीं है कल आइए वहीं दूसरी तरफ भटनी के पूर्ति कार्यालय के ऑपरेटर अनिल विश्वकर्मा के द्वारा कोटेदारों और दलालों से संशोधन फार्म जमा किया जा रहा है । जो लोग दूर दराज से पूर्ति कार्यालय पर आए है उन सभी का संशोधन फार्म नही लिया जा रहा है उनके साथ अभद्रता किया जा रहा है । कार्ड धारकों कार्ड में नाम काटने के कारण की जानकारी मांगने पर जिम्मेदारों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। ऑपरेटर सीडिंग के बहाने कार्डधारको के कार्ड से नाम काट दे रहे हैं । लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसी सवालों को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन नगर सलेमपुर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर आंदोलन करेगी ।
बैठक में कामरेड हरेकृष्णा कुशवाहा, कामरेड संजय गोंड, कामरेड जावेद हाशमी,कामरेड सिकंदर, कामरेड बलविंदर मौर्य, कामरेड अनिल यादव, कामरेड सुनील गुप्ता, राजीव गोंड, सन्नी कुमार गोंड आदि साथी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

33 हजार वोल्ट की लाइन पर चोरों का धावा: 6 पोल से 1800 मीटर तार गायब, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा…

6 minutes ago

बौद्ध दर्शन और संस्कृति को जोड़ता पालि साहित्य

अद्वितीय है भारतीय ज्ञान परंपरा में पालि साहित्य का योगदान, गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी…

10 minutes ago

विधिक जागरूकता से सशक्त समाज की ओर देवरिया का कदम

महिलाओं और बालिकाओं के लिए विधिक साक्षरता से सशक्तिकरण, वृद्धजनों के अधिकारों पर जागरूकता अभियान…

14 minutes ago

राजनीति, सिनेमा और साहित्य की अपूरणीय क्षति

🕯️ 11 फरवरी को हुए प्रमुख निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व📜राजनीति, सिनेमा…

1 hour ago

क्या आप जानते हैं 11 फरवरी को जन्मे इन दिग्गजों के बारे में?

आज का इतिहास: 11 फ़रवरी को जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व11 फरवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास,…

1 hour ago

विश्व और भारत की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

✨ 11 फ़रवरी का इतिहास क्यों है खास?11 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, स्वतंत्रता आंदोलनों,…

1 hour ago