सरकार भूमि अधिग्रहण का पालन नही कर रही हैं -सतीश
किसानो की लड़ाई के लिए यहाँ से दिल्ली घेरना पड़े तो घेरेंगे -विनोद सिह
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भूमि बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन के तीसरे दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं खेत मजदूर यूनियन ने किसानों के हक दिलाने को लेकर रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति को समर्थन दिया,और मंच साझा किए।
बताते चलें कि क्रमिक अनशन के तिसरे दिन सोमवार को रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति को खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व खेत मजदूर यूनियन का कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया तथा मंच साझा की। इस दौरान नेताओ और कार्यकर्ताओं ने खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह बतौर मुख्यातिथि व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ज़िलाध्यक्ष कमला यादव कर साथ लाल झन्डा व हाथ मे डंडा लेकर अनशन स्थल पर उपस्थित हुए।
इस दौरान धरने पर उपस्थित किसानो को सम्बोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव व मुख्य अतिथि विनोद सिह ने कहा की अब कम्युनिटो ने ठाना है किसानो का मुआवज़ा दिलाना है, किसान अपने हक़ की लड़ाई लड़े हम किसानो के साथ है। उन्होंने कहा कि ये सरकार किसानों व मजदूरों के साथ बर्बरता पुर्ण कार्य कर रही हैं।आज देश व प्रदेश में कही भी देखिए किसान व मजदूर अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान अपनी भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर आज बरहज की धरती पर क्रमिक अनशन करने को मजबूर हैं , लेकिन शासन व प्रशासन सो रहा है। इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
इसी क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ किसान नेता कामरेड सतीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार व जिला प्रशासन मिलकर किसानो का पैसा लुटना चाहती है, जिसको हम लोग लुटने नही देंगे और किसानो की लड़ाई हम आख़री सांस तक लड़ेंगे। ज़िलाध्यक्ष कामरेड कमला यादव ने कहा की किसानो को हक़ दिलाने के लिए हम करो या मरो की लड़ाई लड़ेंगे, आप सभी किसान भाई तैयार हो जाए अब समय आ गया है कि सरकार से अपने अधिकार को लेने का काम करें।
क्रमिक अनशन के आयोजक विजय रावत व राजाराम सुरेन्द्र ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रेम यादव, हरबनस प्रसाद, रणविजय सिह, रामविलास यादव, हाँफीजी, विकास यादव, अजित प्रसाद सहीत सैकड़ों लोग उनस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव कामरेड अरविन्द कुशवाहा ने किया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…
वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…
PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…