चित्रांश वेलफेयर फाउण्डेशन के सौजन्य से आज़ सेन्ट्रल जेल में नि: शुल्क मेडिकल शिविर में जांच व दवा वितरण का आयोजन किया गया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिला जेल में कैदियों के नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण हेतु चित्रांश वेलफेयर फाउण्डेशन के तत्वाधान मे शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक श्री ओम प्रकाश कटियार द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्दीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक ओमप्रकाश कटियार ने अपने उद्भभोदन में कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा इस तरह के शिविर समय समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, प्रयास सराहनीय है।
शिविर में नेत्र की जांच व दन्त चिकित्सकों द्वारा पान व गुटखा आदि से होने वाली गम्भीर बिमारियों की भी जांच की गई।
जांच व दवा वितरण के साथ उन बिमारियों से कैसे बचाव किया जा सके उसके विषय में भी चिकित्सकों द्वारा कैदियों को दी गई।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्दीप श्रीवास्तव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर दुर्गेश श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी संस्था समय -समय पर इस तरह की शिविर आयोजित करती रहती है। साथ ही संस्था असहाय ब्यक्तियो की हर संभव मदद के लिए तैयार रहती है।
शिविर को सफल बनाने में नेत्र सर्जन डाक्टर रिचा श्रीवास्तव, डाक्टर शिवम् श्रीवास्तव,दन्त चिकित्सक डाक्टर आलोक श्रीवास्तव, डाक्टर रवि, डाक्टर शिखा का बहुमूल्य सहयोग रहा। आज़ के कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के चित्रांश राजेश श्रीवास्तव, शुभेन्द्र श्रीवास्तव,परितोष श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी व सद्स्यों का विशेष योगदान रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

35 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago