सभासद नीरज कुमार व नगर वासियों ने जिलाधिकारी पोर्टल पर की शिकायत

अलाव की जांच एवं अनियमित तरीके से किए जा रहे भुगतान को रुकवाए जाने की मांग की

उतरौला / बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)।
कस्बा उतरौला के वार्ड नंबर 13 के सभासद नीरज कुमार व नगर वासी विष्णु कुमार सुशीला देवी, भूपेंद्र सिंह बिसेन, आलोक गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी, अखिलेश यादव, अमित श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी पोर्टल पर शिकायत कर उतरौला नगर पालिका द्वारा जलाई जा रही अलाव की जांच एवं अनियमित तरीके से किए जा रहे भुगतान को रुकवाए जाने की मांग की है।
शिकायत है कि नगर के चिन्हित स्थान पर अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। जहां अलाव जलवाया जाता है वहां कम मात्रा में लकड़ी भिजवाया जाता है। अलाव के लिए बबूल, बरगद, पीपल आदी की गीली लकड़ी का प्रयोग किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। लकड़ी की तौल में धांधली कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। यह सभी अनियमित कार्य संबंधित पटल लिपिक व ठेकेदार की मिलीभगत के साथ षड्यंत्र करके किया जा रहा है। नगर की जनता हाड़ कपाऊं ठंड से त्रस्त है, लेकिन नगर पालिका द्वारा अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। सरकारी धन का दुरुपयोग बचाने हेतु प्रकरण की गोपनीय जांच अन्य विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा करवाकर संबंधित पटल बाबू और ठेकेदार को दंडित किए जाने का मांग किया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

31 minutes ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

43 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

56 minutes ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

1 hour ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

2 hours ago