सहकारी गन्ना समिति साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सहकारी गन्ना समिति उतरौला की वार्षिक साधारण सभा की बैठक गन्ना
सभागार में आयोजित किया गया । बैठक में किसानों ने बजाज चीनी मिल द्वारा नियमित भुगतान न किए जाने से नाराजगी ज ताते हुए बीसीएम ग्रुप के मनकापुर चीनी मिल को सप्लाई देने की मांग उठाई है। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी आर एस कुशवाहा ने कहा कि गन्ना किसानों के हर समस्या का समाधान करने का कोशिश किया जाएगा । उन्होंने गन्ना रकबा बढ़ाने पर जोर दिया । इस मौके पर पूर्व गन्ना चेयरमैन अतीक अहमद खान ने कहा कि बजाज चीनी मिल किसानों का शोषण कर रही है । नियमित भुगतान न होने से तमाम किसानों की ज़रूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं । जिससे किसान तंगहाली में जीने को मजबूर है। ऐसी स्थिति में बजाज चीनी मिल इटई मैदा को गन्ने की सप्लाई दिया जाना संभव नहीं है। किसान नेता जीवन लाल यादव ने कहा कि इस बार बगल के चीनी मिल मनकापुर को सप्लाई दिया जाए जिसका भुगतान समय से हो रहा है ।जिससे किसानों को भुगतान की समस्या से छुटकारा मिल सके। सचिव अविनाश सिंह व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने ने किसानों की मांग को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। बजाज चीनी मिल जी एम केन संजीव शर्मा ने कहा कि जनवरी से पहले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया जाना संभव नहीं है । इस मौके पर भुर्रे खां इबरार खां अवकात अली रामायण पांडे आदि मौजूद रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

8 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

13 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

19 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago