कब्रिस्तान में मुर्दा दफन करने को लेकर विवाद

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्दाबाद स्थानीय कस्बे के स्टेशन रोड एचडीएफसी बैंक के पास स्थित कब्रिस्तान में मुर्दा दफन करने को लेकर विवाद हो गया।जानकारी के मुताबिक मोहम्मद इलियास निवासी मोहल्ला शेखवाड़ा बहन का इंतकाल हो गया था और दफन करने के लिए पूरी कब्र भी तैयार हो चुकी थी, तभी गालिबपुर निवासी शब्बू ने मौके पर पहुंचकर रोकने लगा कि यह जमीन अभी कोर्ट की ज़रे निगरानी में है, तभी जिन लोगों के घर के मुर्दे दफन होने थे उनके घर के मर्द और औरत सभी लोग कब्रिस्तान पर पहुंचे और रोकने वाले शख्स के साथ नोकझोंक शुरू कर दी, इस दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दी तभी मौके पर चौकी इंचार्ज अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे लेकिन मामले को हल नहीं किया जा सका और बात बढ़ती गई लेकिन देर रात्रि तहसील के सभी उच्च अधिकारी और नवनिर्वाचित चेयरमैन के प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड समेत गणमान्य लोगों के बीच आपसी समझौते से मुर्दे को खोदी गई कब्र में दफन किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी, क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार गौरव शाह आदि मौजूद रहे। और शांतिपूर्ण तरीके से विवाद का निपटारा कराया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

8 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

9 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

9 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

10 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

10 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

11 hours ago