विवादित बयान, धर्म, भाषा और जाति के आधार पर देश को ‘टुकड़े-टुकड़े’ कर रहे ‘संघ परिवार’ के लोग-मणिशंकर

नईदिल्ली एजेंसी।वयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर से संघ परिवार को लेकर विवादित बयान दे दिया है। मणिशंकर अय्यर ने साफ तौर पर कहा है कि संघ परिवार देश को टुकड़े-टुकड़े कर रहा है। अपने बयान में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि यह ‘संघ परिवार’ के लोग हैं जो भारत को धर्म, भाषा और जाति के आधार पर ‘टुकड़े-टुकड़े’ में विभाजित कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसके खिलाफ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें देश को तोड़ने की कोशिशों के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत टूटा हुआ है और ऐसे में आप राहुल गांधी के इस यात्रा का मकसद समझ सकते हैं। 

अय्यर ने कहा कि संघ परिवार के इस काम के खिलाफ ही भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यह इस समय की आवश्यकता भी है। हम इसकी जरूरत महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने का बहुत प्रयास हुआ है और इसके खिलाफ हम सब को लड़ना है। आपको भी लड़ना है, हमें भी लड़ना है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा के खत्म होने के बाद ही हम राजनीति को लेकर बात करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से भारत छोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसकी शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। फिलहाल ये यात्रा दिल्ली में है। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए वह लगातार कह रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस के लोग देश में नफरत फैला रहे हैं। 

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने के अपने बयान पर भाजपा के एतराज के बीच कहा कि वह नागपुर (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से पूछ कर अपने नेता की तारीफ नहीं करेंगे। खुर्शीद ने राहुल की तुलना भगवान राम से करने को लेकर भाजपा द्वारा की जा रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर संघ पर निशाना साधते हुए कहा, मैं नागपुर से पूछ कर अपनी शब्दावली नहीं बदलूंगा। नागपुर इस देश का संचालन नहीं कर सकता। उन्होंने अपने बयान पर कहा, कोई इंसान जब बहुत ऊंचाई पर पहुंचता है तो उसे क्या कहूंगा, वह भगवान समान ही माना जाएगा। भाजपा बहस कर इसे विवादित न बनाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

आयकर विभाग की सबसे बड़ी रेड: 70 गाड़ियों में पहुंची टीम, मीट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। संभल जिले में सोमवार सुबह आयकर विभाग ने अब…

3 minutes ago

पीठ दर्द से परेशान महिला का अजीब इलाज — निगल लिए आठ जिंदा मेंढक

चीन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झेजियांग प्रांत के हांग्जो शहर से एक हैरान कर देने…

22 minutes ago

जानें 1 से 9 अंक के अनुसार आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

🌞 अंक राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा निर्मित) आज का दिन…

1 hour ago

छात्रा के हिजाब पहनने पर विवाद, स्कूल प्रशासन ने दो दिन का अवकाश घोषित किया

केरल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कोच्चि में स्थित सेंट रीटा पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा…

1 hour ago

मेदक जिले में दर्दनाक घटना, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या

तेलंगाना (राष्ट्र की परम्परा)। मेदक जिले से एक भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे…

2 hours ago

देशभर में शरद ऋतु की दस्तक, तापमान में गिरावट के साथ सुहाना मौसम

(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मौसम साफ से लेकर आंशिक रूप से बादली बना हुआ है।…

2 hours ago