बहराइच में ठेकेदार ने अवैध रूप से काटे सागवान के पेड़, वन विभाग ने जांच के दिए आदेश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद जिले के अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही। जानकारी के अनुसार बसंतपुर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित बागवान फकीरे वर्मा के बाग में लकड़ी ठेकेदार ने बिना परमिट के सागवान के पेड़ों की कटाई कर दी। कटे हुए पेड़ों के ठूंठ को छिपाने के लिए जेसीबी से खुदाई कर खेत की जुताई तक करवा दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार वन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कटान कराते हैं। क्षेत्र में सागवान के साथ-साथ आम, नीम, शीशम और गूलर जैसे पेड़ों की भी बिना अनुमति कटाई की जा रही है। इस पर जब अब्दुल्लागंज रेंज के संबंधित अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – 15 अक्टूबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रेरक घटनाएँ और उपलब्धियाँ

पर्यावरणविद् शिव पूजन सिंह, दुर्गेश वर्मा और दस्तगीर ने कहा कि हरे पेड़ों की कटान से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) डॉ. राम सिंह यादव ने बताया कि मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें – जिलाधिकारी ने किया नानपारा चीनी मिल का निरीक्षण, गन्ना आपूर्ति में किसानों को न हो असुविधा

Karan Pandey

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

6 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

6 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

7 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

7 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

7 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

7 hours ago