राप्ती नदी पर मथुरा घाट पुल निर्माण को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दी स्वीकृति

एमएलसी साकेत मिश्रा एवं एमएलए कैलाशनाथ शुक्ल के प्रति जनता ने जताया आभार

लखनऊ/श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। देवीपाटन और अयोध्या मंडल की क्षेत्रीय विकास योजनाओं को लेकर शनिवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक में संबंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भाग लिया और मंडल स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
बैठक के दौरान बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला एवं विधानपरिषद सदस्य साकेत मिश्र द्वारा राप्ती नदी पर मथुरा घाट के समीप पुल निर्माण की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पुल की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी।
यह पुल लंबे समय से श्रावस्ती और बलरामपुर के लोगों की मांग रही है। इसके निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपना दल (एस) के जिला महासचिव बंटी शर्मा रवि ने विधान पारिषद सदस्य साकेत मिश्र और विधायक कैलाश नाथ शुक्ला का आभार जताया और कहा कि यह पुल क्षेत्र की बड़ी आवश्यकता थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा अन्य अनेक विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए।
जनता के हित में लिए गए इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया जा रहा है, जो श्रावस्ती व बलरामपुर के विकास को नई दिशा देगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PM मोदी–तारिक रहमान संवाद से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते

बांग्लादेश चुनाव नतीजे 2026: BNP की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी की बधाई, भारत–बांग्लादेश संबंधों…

11 minutes ago

कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, 5 आरोपी जेल भेजे गए

मऊ में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, बिहार के 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार मऊ…

13 minutes ago

होसकोटे हाईवे पर SUV, बाइक और ट्रक की टक्कर से 7 मौतें

कर्नाटक सड़क हादसा: बेंगलुरु ग्रामीण में भीषण टक्कर, 7 की मौत, हाईवे पर मचा कोहराम…

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार सरकार एक्शन मोड में, अवैध कब्जों पर सख्ती

बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का बड़ा अभियान, जीरो टॉलरेंस नीति लागू…

1 hour ago

हाथियों का आतंक: चूरचू प्रखंड के आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में 6 की मौत, दो मासूम शामिल

चूरचू प्रखंड में हाथियों का कहर: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हजारीबाग…

1 hour ago

ड्यूटी से लौटे CISF जवान ने घर में देखा भयावह दृश्य

रामगढ़ के पतरातू में CISF कॉलोनी में महिला की आत्महत्या, PVUNL परिसर में शोक—पुलिस जांच…

1 hour ago