भागलपुर/ देवरिया। (राष्ट्र की परंपरा) डॉ संजय निषाद कैबिनेट (निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री का बरहज विधानसभा के भागलपुर में प्रथम आगमन हुआ। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा संवैधानिक अधिकार यात्रा भागलपुर के शिव मंदिर प्रांगण में पहुंच। जहां पर निषाद समाज और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत हुआ।आपको बता दे की निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा जो की भागलपुर के शिव मंदिर प्रांगण में पहुंची वहां पर लोगों ने डॉक्टर संजय निषाद कैबिनेट मंत्री पहुंचकर निषाद समाज को जागने का काम किया उन्होंने कहा कि हमारा देश संविधान से चलता है और संविधान सबको हक देता है कि वह अपनी और अपने समाज की लड़ाई लड़े जिससे समाज का विकास हो सके। उन्हें कहा कि काशीराम जी ने लोगों को उनके अधिकार के बारे में बताया संवैधानिक यात्रा के माध्यम से 1972 से लेकर 1992 तक लगातार उन्होंने गांव का दौरा किया कई देशों प्रदेशों का दौरा किया और उन्होंने कई किताबें लिखी। इसी तरह हमें भी अपने समाज को जागना होगा और किसी के हाथों की कठपुतली बनकर अब हम नहीं रहेंगे। इस यात्रा के दौरान मंच का संचालन शिव शंकर जायसवाल ने किया।शंभु जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री से मांग किया कि नदी के किनारे मछुआरा समाज के लोग अधिकता रहती हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर में सरयू नदी द्वारा लगातार देवसिया से भागलपुर तक हो रहे कटान से इस समाज के लोग जो नदियों के किनारे बसे हैं। उनके घर कुछ दिनों बाद नदी में विलीन हो जाएंगे इस गांव की रक्षा के लिए नदी के किनारे तटबंध जो की पूर्ण रूप से नहीं बना है। बाढ़ के समय काफी भयावह स्थिति हो जाती है। उन्होंने तटबंध बनाने का मांग किया। इस अवसर पर सतीश चंद्र जायसवाल ने कहा कि मछुआरा समाज हमेशा से ही लोगों के हित के लिए काम किया है। यह समाज त्रेता युग से लेकर आज तक कम से कदम मिलाकर विकास कार्यों में लगा रहा। प्रशासनिक अधिकारी व मईल थाने की पुलिस कैबिनेट मंत्री के आगमन पर दलबल के साथ पहुंची। छांगुर निषाद, मोनू, संदीप साहनी, बेचू निषाद, शिवजी जायसवाल, शंभू निषाद, जयप्रकाश निषाद, मुन्ना निषाद, आशुतोष साहनी,सूर्य चंद्र कुशवाहा, अजय निषाद, सोनू साहनी, राजेश साहनी, पतरू साहनी, मुन्ना साहनी, इत्यादि सैकड़ो लोग इस संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल हुए।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक…
मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…