February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

संविधान दिवस मनाया जाएगा-जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि, 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालयों, स्वायत्तशासी, निकायों, संगठनों, स्थानीय निकायों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। इसके अलावा संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, बेबीनार, गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी/अपर आयुक्त नीता यादव ने बताया है कि 26 नवंबर को 11 बजे मंडलायुक्त सभाकक्ष में संविधान दिवस के, अवसर पर सभी कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा।

इसी प्रकार कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा, सभी तहसील, वन, नगरपालिका, नगर पंचायत, नेहरू युवा केंद्र, रोटरी क्लब द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।