अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिपाही की मौत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव फूलपुर पुरवा निवासी, शाहजहांपुर जिले के सदर कोतवाली में पीआरवी 112 में तैनात पुलिसकर्मी की, गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस ने हेडकांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना जैसे ही परिवार को मिली घर में कोहराम मच गया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव फूूलपुर पुरवा निवासी संदीप यादव (35) पुत्र अभिमन्यु यादव, शाहजहांपुर जिला के सदर कोतवाली में इस समय पीआरबी 112 पर तैनात था।
गुरुवार की शाम को नगर चौकी से रात्रि ड्यूटी के लिए अपनी बाइक से निकले थे कि, रास्ते में नगरिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गये, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस संदीप को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप की 2005 में फैजाबाद पुलिस लाइन से भर्ती हुई थी, तब से वह लगातार फैजाबाद में कांस्टेबल पद पर कार्यरत थे, वहां से संदीप का ट्रांसफर शाहजहांपुर जनपद के लिए हो गया। तब से वह अलग-अलग थानों में रहकर ड्यूटी कर रहे थे, गुरुवार की रात आठ बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इसकी सूचना घर वालो को मिली, तो कोहराम मच गया। सूचना पर शाहजहांपुर पहुंचे परिवार के लोगों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। संदीप का शव पैतृक गांव में देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। संदीप को एक पुत्री और एक पुत्र है। पत्नी कविता व बच्चों के साथ वह शाहजहांपुर में रहते थे, संदीप तीन भाई और दो बहन में दूसरे नंबर पर थे।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

1 hour ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago