धान रोपकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

जब सड़क खेत बन गई तो धान ही सही

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार की उदासीनता और टूटी सड़कों पर बहरी चुप्पी के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया। सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे से मालीपुर मार्ग पर सड़कों की बदहाली को उजागर करने के लिए कार्यकर्ताओं ने सड़क को खेत में तब्दील कर उसमें बाकायदा धान की रोपाई कर दी। इस विचित्र लेकिन प्रभावशाली प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता धीरेंद्र आनंद मिश्रा ने की। कार्यकर्ताओं सड़क पर पानी भरा था , फिर उसमें धान रोपाई कर डाली। यह दृश्य वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए एक तमाशा नहीं, चेतावनी बन गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, “यह सड़क महीनों से खुदी पड़ी है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं। आये दिन लोग गिरते-पड़ते हैं, लेकिन मरम्मत की सुध तक नहीं ली जा रही।” इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनियर अभिषेक पाठक, नवानगर अध्यक्ष अवधेश राम, चंद्रदीप ब्लॉक अध्यक्ष वंश बहादुर राम, इस्लाह रहमान, राकेश चौहान, नन्हे मिश्रा, पिंटू, बाबू अली समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “जब सड़क खेत बन ही गई है तो क्यों न धान ही बो दिया जाए। शायद इसी बहाने सरकार की आंख खुले!” स्थानीय नागरिकों ने भी इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि “सरकार तभी जागती है जब कोई सड़क हादसे में जान जाती है या फिर जब जनता व्यंग्य को हथियार बना ले। अगर ऐसे जनांदोलन न हों, तो अफसरों को फाइलों से फुर्सत कहां?” अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह “धान-आंदोलन” सरकारी नींद तोड़ने में सफल होता है या सड़क यूं ही दलदल बनी रह जाएगी

Karan Pandey

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

7 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

9 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

9 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

9 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

9 hours ago