पुलिस बर्बरता में शहीद प्रभात पाण्डेय के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग , कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अरुण राय को सौंपा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विगत दिनों विधानसभा के घेराव करने के दौरान पुलिस बर्बरता के कारण शहीद हुए युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव स्वर्गीय प्रभात पांडेय के मामले में निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण राय को सौंपा।इस दौरान सम्बोधित करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि पुलिस उक्त मामले की जांच सही तरीके से नही कर मामले को लीपापोती कर दोषियों को बचाना चाहती है।हम कांग्रेस जन चाहते हैं की उक्त मामले में आंदोलन में अपने प्राण गवांने वाले प्रभात पांडेय के असामयिक निधन पर राजनीति के बजाय सही तरीके से जांच हो। भाजपा सरकार से आमजन का विश्वास उठ गया है। पुलिसिया उत्पीड़न बढ़ गया है। यह सरकार इस पर लगाम नही लगा पा रही है।कांग्रेस का कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर ही चुप बैठेगा।आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में आनन्द देव गिरि, समीर पांडेय, आलोक त्रिपाठी राजन,नागेन्द्र शुक्ल,जयप्रकाश पाल,महेन्द्र अम्बेडकर, सुबाष राय सैथवार, मनोज मणि त्रिपाठी, जवाहर लाल बरनवाल,राजकुमार यादव, रविन्द्र मल्ल,कमलेश मिश्र टुन्नू,शिवशंकर सिंह, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, गोविंद मिश्र, नौशाद खान,सुहैल अंसारी ,मार्कण्डेय मिश्र ,प्रेमलाल भारती,सत्यम पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

34 minutes ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

40 minutes ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

46 minutes ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

54 minutes ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

1 hour ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

1 hour ago