शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पश्चिम लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान बंकर में आग लगने के हादसे में सेना के जवानों को बचाने में अपने को बलिदान देने वाले पूर्वांचल के माटी के लाल देवरिया जिले के बरडीहा दलपत निवासी कैप्टन अंशुमान सिंह को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई । श्रद्धांजलि देते हुए रामजी गिरि ने कहा कि कैप्टन अंशुमान सिंह ने अपनी जान की बाजी लगा कर कई जवानों को बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान सम्मान बढ़ाया है, उनका यह बलिदान सदैव याद किया जाएगा। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि अंशुमान सिंह का यह बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगा। साथियों की जान बचाकर उन्होंने इतिहास बना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि यह शहादत जवानों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भागीरथी प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद,गोविंद मिश्र,चंद्रमोहन पांडेय,लालसाहब यादव, बदरे आलम, संजय गुप्ता, वशिष्ठ मोदनवाल,सत्यम पांडेय,रामविलास तिवारी, दीनदयाल यादव, डॉ याहिया अंजुम, राजेंद्र तिवारी, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद,बालचंद पटेल, मनोज सिंह अमेठिया, शमशुल आजम,अनिरुद्ध शर्मा, परमानन्द प्रसाद,मोहन प्रसाद,मोहन पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

5 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

6 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

6 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

7 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

7 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

11 hours ago