अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने किया वीर शहीदों को नमन

बहुत बलिदान के बाद मिली देश को आजादी – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक , नगर में स्थित गांधी प्रतिमा, सुबाष चन्द्र बोस व पंडित नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के वीर शहीदों को नमन किया।कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि बड़े त्याग व बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। 9 अगस्त को गांधी जी के आह्वान पर लोगों ने अंग्रेजों के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया, यह अभियान देश को आजाद कराने के बाद ही सम्पन्न हुआ। आज जरूरत है कि इन महान सेनानीयों ने जिस लोकतंत्र की कामना की थी,उसे बनाए रखना होगा। कार्यक्रम के दौरान पुरुषोत्तम नारायण सिंह ,मुकुन्द भाष्कर मणि, वरुण राय,आनंददेव गिरि, आनंद श्रीवास्तव,नीलेश मणि, आलोक त्रिपाठी राजन,भरत मणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून, अब्दुल जब्बार, ऋषिकेश मिश्र, नागेन्द्र शुक्ल,सुहैल अंसारी,मानवेन्द्र तिवारी,आनंद शंकर, मधु शर्मा, मनोज मणि,सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती,उत्तेज मिश्र, राजकुमार यादव,सच्चिदानंद मिश्र,जवाहर बरनवाल, रमाशंकर यादव,,कमलेश मिश्र,धर्मेन्द्र पाण्डेय,रविन्द्र मल्ल, संदीप पाण्डेय, शहनवाज जफर आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

4 hours ago

किसी ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, तो किसी ने शायरी और सेवा से जीता दिल

29 नवंबर का इतिहास 29 नवंबर को जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक गाथा प्रस्तुति -अभिषेक…

6 hours ago

समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह ‘सोनू’ का आकस्मिक निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

15 वर्षों तक नसोपुर की रामलीला का किया संचालन, ‘संस्कृति उत्सव 2026’ में समिति को…

6 hours ago

जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं

29 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक कहानियां! राजीव गांधी के इस्तीफे से मुंबई आतंकी…

8 hours ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और वैवाहिक जीवन का हाल

राशिफल 29 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के अनुसार — दैनिक राशिफल एवं…

8 hours ago

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

20 hours ago