Categories: NewsbeatUncategorized

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिये बीजेपी सरकार द्वारा तरह तरह के षड्यंत्र करने एवं राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने और लोकतंत्र को समाप्त करने की बीजेपी सरकार द्वारा की जा रही साजिश के विरोध में, जिला कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुये जुलूस निकाला कर प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर सत्याग्रह किया,इस दौरान रामधुन गाया तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये संकल्प लिया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना, उनके सच बोलने की सजा है। सरकार लगातार विपक्ष की आवाज को तरह तरह के षड्यंत्र कर दबा रही है। हमारे नेता राहुल गांधी जनता के मुद्दों को लेकर सिर्फ संसद में ही नहीं सड़क पर भी संघर्ष कर रहे है ताकि सरकार को झुकने के लिये मजबूर होना पड़े । कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिये सड़कों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठने वाली है, कांग्रेस पार्टी कानूनी और राजनैतिक दोनों तरह की लड़ाई लड़ने को पूरी तरह तैयार है। आज सभी कांग्रेसीजन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये संकल्पित हैं। चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम कांग्रेस के एक एक कार्यकर्त्ता इसके लिये पूरी तरह से तैयार हैं।
जिला महासचिव अजीत राय ने कहा राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र की हत्या है, संसद सदस्यता समाप्त करने से राजनैतिक चुनौती समाप्त नहीं होगी। तमाम बड़े आंदोलन सड़कों पर संघर्ष कर जीते गये हैं। राहुल गांधी लगातार संसद से लेकर सड़क तक देश के ज्वलंत मुद्दों को उठा रहे हैं, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है।
इस मौके पर रमेश राजभर, बेलाल अहमद बेग, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, अजीत राय, देवमुनि राजभर, शीला भारती, संदीप कपूर, मंजूलता, प्रेमा चौहान, कैप्टन अशोक वर्मा, नगीना प्रसाद मौर्य, जितेन्द्र कुमार, कन्हैया कुमार राव, विनीत रंजन, आदित्य सिंह, अरविंद जैसवार, श्याम सिंह, शाह आलम आजमी, जयराम, बलिराम यादव, मूलचंद चौहान, अब्दुल हफीज खान, संतलाल, अविनाश बेनवंशी, शंभू शास्त्री, मनोज यादव, बलिकरन आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

14 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

16 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago