Categories: NewsbeatUncategorized

ब्लॉक जहानागंज रहा चर्चा में बड़हलगंज प्रधान की ग्रामीणों ने खोली पोल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जहानागंज ब्लॉक के ग्रामसभा बड़हलगंज प्रधान की ग्रामीणों ने पोल खोलकर रख दिया है।बड़हलगंज से प्रधान रूही परवीन है,और पूर्व प्रधान महबूब आलम है जो प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। पूर्व प्रधान शिवधनी जायसवाल ने गालीबाज प्रधान महबूब आलम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, विकास के नाम पर कुछ भी नही हुआ है, बल्कि विकास तो उनका खुद का हुआ है। गालीबाज प्रधान मैं नही कह रहा हूं वहाँ की जनता बता रही है कि गालीबाज नाम कैसे पड़ा, आइये मैं बताता हूँ पोस्टआफीस से रिटायर्ड 80 वर्षीय रामजनम राय को सरेआम माँ बहन की गालियां दी थी जिसपर जहानागंज थाने में मुकदमा भी हुआ है। ऐसे प्रधान को क्या कहा जायेगा। शिवधनी जायसवाल ने यह भी बताया है कि चालीस वर्ष पूर्व के मकान को महबूब आलम ने सफेदी कराकर सरकार के धन का बंदरबांट कर दिया है। यदि जाँच की जाय तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि सफाई कर्मी कभी दिखाई नही देता है बजबजाती नालियां गम्भीर बीमारियों को दावत दे रही है। शौच का पानी खुले में बह रहा है गली में घुसना मुश्किल हो गया है। जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई फर्क नही पड़ा है। इतना ही नही ग्रामपंचायत भवन पर 3 महीनों से ताला बंद पड़ा है, तो गांव का विकास कहा से होगा, बाहुबली पूर्व प्रधान की दवंगई पर कोई कार्यवाही नही हों पाई, जब सरकारी विद्यालय की बाउंड्रीवाल को तोड़कर अपना रास्ता बना लिया था। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि मनरेगा के काम केवल पेपर में ही चलता है धरातल पर काम नही दिखता है, इसका जीता जागता प्रमाण है विवेक के खेत के पास ग्रामसमाज की पोखरी पर लगभग 100 लेबर की मस्टरोल दिखाया गया, हाजिरी भी लगाई गई लेकिन एक फावड़ा भी मिट्टी नही निकाली गई शायद पेमेम्ट भी गटक गए होंगे, अगर पेमेंट नही हुआ है तो ब्लॉक के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से पेमेंट्स भी हो जायेगे। मजे की बात तो यह है कि जाँच कौन करेगा आप ही परीक्षा देने वाले हैं और आप ही कॉपी जाँचने वाले हैं तो आप फेल कैसे होंगे। इंडिया मार्क हैंडपंप में डंडा ही नही है। तो पानी कहा से देगा खड़ंजा,नाली, मशीन मरम्मत के नाम पर कई लाख रुपये सरकारी धन का बिना काम किये बन्दर बाँट कर लिया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

29 minutes ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

2 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

3 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

3 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

5 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

5 hours ago