कांग्रेस पीड़ितों को दिलाएगी न्याय ओमेन्द्र कुमार पांडेय

जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट व विकास भवन में लगेंगे शिकायत पेटिका

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस पूरे प्रदेश में हर पीड़ितों, दबे कुचले को न्याय दिलाने के लिए उनकी लड़ाई लड़ेगी।उक्त बातें बुधवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिकायत पेटिका समर्पित करते हुए कांग्रेस आउटरिच कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा । उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश के हर जिला मुख्यालय व प्रमुख स्थानों पर शिकायत पेटिका लगाई जा रही है। इस जनपद में इसकी शुरूआत कर दी गई है ।13 सितंबर को जनपद के कलेक्ट्रेट व विकास भवन पर पेटिका लगा दी जाएगी, जिसे नियमित कांग्रेस आउटरीच विभाग के कार्यकर्ता निकाल कर उसके निस्तारण कराने की व्यवस्था करेंगे। प्रदेश महासचिव अमित कुमार राय ने कहा कि इस सरकार में आमजन को न्याय नही मिल रहा है, इसके लिए यह अभियान चलाया गया है जो निरन्तर चलता रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि इस सरकार से लोगों ने न्याय की आस छोड़ दिया है, जनता की लड़ाई कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक से लेकर देश स्तर तक लड़ेगा। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव आवेश राय,स्नेहलता गौतम,करुणेश कुमार, धीरज यादव,राजेश चौरसिया, आलोक त्रिपाठी राजन,सत्यप्रकाश मणि, दीनदयाल यादव,कमलेश मिश्र, रमाशंकर यादव, जुलेखा खातून, सुहैल अंसारी, डॉ एस के पाठक,मधु शर्मा, विनोद दूबे, सुनील द्विवेदी, चंद्रिका यादव, राजकुमार यादव,गौरव राय,शुभम राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

7 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

8 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

8 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

9 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

9 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

9 hours ago