नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के 100 दिन पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस यात्रा ने ‘‘राष्ट्रीय जन आंदोलन’’ का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो गई है। खरगे ने यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक वीडियो संदेश में कहा कि मैंने इस अवसर पर राहुल गांधी जी को बधाई दी। भारत जोड़ो यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। यात्रा में हम युवाओं, किसानों, समाज के दबे-कुचले वर्गों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि यात्रा मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर देश को एकजुट कर रही है- पहला अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर समाज में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही है। खरगे ने कहा कि पिछले आठ सालों में देश बेरोजगारी और कमर तोड़ महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे लेकर लोगों से सुझाव ले रही है ताकि पार्टी 2024 में देश के लिए अपना आर्थिक एजेंडा तैयार कर सकें।
उन्होंने कहा कि तीसरा, देश में राजनीतिक तानाशाही का जो दौर आया है और सत्ता की भूखी भाजपा ने जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है, हर व्यक्ति अब इसके खिलाफ बोल रहा है। खरगे ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा अब एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हम सभी साथी भारतवासी भारत को एक नई गति और दिशा देने में सक्षम होंगे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…
आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…