नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में, विगत दिनों सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, विधायक वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव के आलावा प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त जिला/शहर अध्यक्ष मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जोन की अलग-अलग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्षों द्वारा ली गई। बैठक में विधानसभा की तुलना में बढ़े हुए मत प्रतिशत को आगामी लोकसभा चुनाव में किस प्रकार से और अधिक बढ़ाया जा सके तथा चुनाव जीतने में कामयाब हो सके इस पर गहन चर्चा हुई। नगर निगम चुनाव में मुरादाबाद, शाहजहांपुर, तथा झांसी में पार्टी का प्रदर्शन अन्य की तुलना में बेहतर रहा, शासन एवं प्रशासन के एकतरफा रवैये के बावजूद हम दूसरे स्थान पर रहे तथा गाजियाबाद, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ वाराणसी में हम तीसरे स्थान पर रहे।
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सबकी बात गंभीरता से सुनी तथा कांग्रेसजनों को और अधिक मेहनत से काम करने की नसीहत दी और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को हम सभी को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए कड़ा मुकाबला कर अधिक से अधिक सीटे जीतने का लक्ष्य हासिल करना होगा। कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत से प्रेरणा लेते हुए हमें भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर देकर बढ़े हुए मनोबल से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराना है, और केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनानी है। यही हम सभी का एक लक्ष्य और संकल्प है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार, विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, शरद मिश्रा, विवेकानंद पाठक, प्रकाश प्रधान लोधी, बदरुद्दीन कुरैशी, अंशु तिवारी, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, कुमुद गंगवार, सुबोध श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार शुक्ला, धर्मेन्द्र निषाद, सचिवगण सत्य संयम सैनी, मुकेश धनगर, प्रदीप कुमार कोरी, फरहान वारसी, कौशल त्रिपाठी, उज्जवल शुक्ला, जितेन्द्र कश्यप, नीतम सचान, ज्ञानेश शुक्ला, चौधरी शमीम अयूब, सुखराज चौधरी, अनूप वर्मा सोनी, आशुतोष दीक्षित, विजय मिश्रा, मनोज पटेल, दुर्ग विजय सिंह मान, चन्द्रशेखर मिश्रा, अनीस खान, जनक कुशवाहा, नसीम खान, मुनीन्द्र पाल सिंह, कामेश रत्न, प्रतिभा अटल पाल, प्रवीन चौधरी, रिसाल अहमद, धीरेन्द्र प्रसाद, राशिद खान, रंजीत सलूजा, शरद उपाध्याय नन्दा, मनोज गौतम, बृजेन्द्र मिश्रा, करमचन्द बिन्द, अनुज मिश्रा, अमित जायसवाल, कौशलेन्द्र यादव आदि प्रमुख रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

8 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

8 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

8 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

8 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

9 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

9 hours ago