कांग्रेस पार्टी के आजमगढ़ शहर अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले शहर कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ के अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम का शनिवार को जनपद प्रथम आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा रोडवेज पर फूल-मालाओ से लादकर जोरदार इस्तकबाल किया गया।
अम्बेडकर प्रतिमा और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहर अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने कहाकि, कांग्रेस ने सदैव देश को जोड़ने का काम किया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की यह 136 दिवसीय यात्रा से विपक्षियों में भूचाल सा आ गया है। लगभग 4 हजार किमी की यह यात्रा 12 प्रदेश, 75 जिला, दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरी, जहां लोग राहुल गांधी को अपना समर्थन देकर 2024 में कांग्रेस फिर से की आवाज लगाई। पूंजीपतियों को समर्पित इस सरकार को आगामी 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उखाड़ फेंकेगी और प्रत्येक भारतीय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले राहुल गांधी जैसे सुरक्षित हाथों में देश की जनता अपनी बागडोर सौंपेगी। भाजपा के ध्रुवीकरण की राजनीति के खेल को अब जनता बखूबी समझ चुकी है।
उन्होंने कहाकि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पुरानी पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की बहाली होगी, किसान की खुशहाली, हर युवाओं के हाथ में रोजगार होगा, महिलाओं की सुरक्षा होगी और कानून का राज कायम होगा। 2024 के लिए संगठन की मजबूती और लोगों में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए अभी से कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए।
स्वागत करने वालों में मंतराज यादव, आदित्य सिंह, सबीहा अंसारी, रियाजुल हसन, सोनू प्रजापति, मोहम्मद आमीर, मिर्जा शाने आलम बेग, मिर्जा बरकतुल्लाह बेग, बेलाल अहमद बेग, तेजबहादुर यादव, मुन्नू मौर्य, प्रदीप यादव, शाहिद खा, मो अबसार, जगदम्बिका चतुर्वेदी, मेराज कुरैशी, अबु तालिब सम्राट, संदीप कपूर, गोविन्द शर्मा, राजेश पटेल, मिर्जा बबलू, मो असफर, जावेद खां, अल्ताफ, मोहम्मद अफजल, नाजिम, राजेश तोमर, अजीम, प्रदीप यादव, तनजीम, राजनाथ, तैययब, मोहम्मद अनस, आदि मौजूद है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विश्व हिन्दू महासंघ की तहसील इकाई गठित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पटेल नगर पश्चिमी स्थित पुरानी संगत पीठ के प्रांगण में गुरुवार…

46 minutes ago

गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा कैबिनेट विस्तार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री…

48 minutes ago

जनपद स्तरीय युवा उत्सव व साइंस मेला का आयोजन 17 अक्टूबर को

राष्ट्र की परम्परा मऊ । जिला युवा कल्याण अधिकारी काशी नाथ ने बताया कि युवा…

51 minutes ago

ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की कड़ी नजर, कलेक्ट्रेट में किया स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण

24 घंटे निगरानी और सख्त व्यवस्था के निर्देश, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

53 minutes ago

आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर करे निस्तारण ,डीएम

खराब प्रगति वाले विभागों को अगली समीक्षा बैठक में लगनतापूर्वक कार्य करते हुए रैंकिंग को…

57 minutes ago

निबंध, भाषण और वाद-विवाद में झलकी प्रतिभा की चमक

युवा ऊर्जा से सजा प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह का चौथा दिन संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

1 hour ago