Categories: Newsbeat

कांग्रेस पार्टी ने आजमगढ़ सहित पांच प्रत्याशियों की घोषणा की

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष नजम शमीम की अध्यक्षता में समस्त कांग्रेसीजनों की एक बैठक हुयी, बैठक में नगर निकाय चुनावों की रणनीति पर विशेष चर्चा की गयी और कांग्रेस के घोषित 5 प्रत्याशियों के नामों की जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने औपचारिक घोषणा की जिसमें आजमगढ़ नगर पालिका से रविकांत त्रिपाठी, बूढनपुर से मंजूलता, अजमतगढ़ से डाली गुप्ता, मुबारक पुर से जरीना बानो, निजामाबाद से अनीस अहमद हैं। सभी प्रत्याशियों का आजमगढ़ कांग्रेस ने स्वागत किया। बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने इमानदार युवा स्वच्छ छवि के लोगों को मैदान में उतारा है। जिनके अंदर नगर के विकास के लिये काम करने की पूरी क्षमता है। सभी कांग्रेसजन अपने अपने क्षेत्रों में प्रत्याशियों को जिताने के लिये पूरी ताकत से काम करें, जिन क्षेत्रों में आवश्यकता होगी वहां प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय ने कहा नगर पालिका और नगर पंचायतो में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी है, ऐसे मे कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। कार्यकर्त्ता घर घर जाकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिये तन मन धन से कार्य करें। नजम शमीम ने कहा कि नगर पालिका मे व्यापत भ्रष्टाचार और नगर के विकास के मुद्दो के लेकर हम चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि कांग्रेस उत्साहित कार्यकर्त्ताओ के दम पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक को आशुतोष द्विवेदी, रमेश राजभर, मनोज कुमार सिंह, तेज बहादुर यादव, ओंकार पाण्डेय, अजीत राय, श्याम देव यादव, मुन्नू मौर्य आदि ने संबोधित किया, संचालन पूर्णमासी प्रजापति ने किया। बैठक में श्याम देव यादव चंद्रपाल यादव, अंजली पाण्डेय, विवेक राय, देवमुनि राजभर, मो० आमिर, हरेन्द्र सिंह शैलेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, विनीत रंजन, श्याम सिंह शंभू शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

5 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

6 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

6 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

6 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

6 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

6 hours ago