उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का राजभवन चलो मार्च

कांग्रेस नेताओं की पुलिस से भिडंत

भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को अडानी समूह को बेच रही- बृजलाल खाबरी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देश के सभी राज्यों में, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अडानी के पक्ष में भाजपा सरकार की क्रोनी कैपिटलिज्म ( मित्र पूंजीवाद ) की नीति के खिलाफ, तथा राहुल गांधी द्वारा सदन में एवं सदन के बाहर बार-बार पूछे जाने कि प्रधानमंत्री का अडानी से रिश्ता क्या है? प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं और अडानी समूह के मध्य क्या रिश्ता है? क्या कारण है प्रधानमंत्री, अडानी का नाम लेने से बचते हैं? एलआईसी, एसबीआई का नुकसान होने के बावजूद भी कोई भी जांच एजेंसी इस प्रकरण की जांच क्यों नहीं कर रही है? देश के तमाम संस्थान अडानी सहित कुछ ही उद्योगपतियों को ही क्यों दिये जा रहे हैं, प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते हैं। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों द्वारा जेपीसी की मांग नहीं मानी जाती है, इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा ‘‘चलो राजभवन मार्च’’ का आयोजन हुआ, जिस क्रम मे सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिवगण सत्य नारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, पूर्व सासंदगण राजेश मिश्रा, कमल किशोर कमांडो, ए0पी0 गौतम, पूर्व विधायकगण सतीश अजमानी, हरीश बाजपेई, प्रदीप माथुर, लुईस खुर्शीद, भगवती प्रसाद चौधरी, श्याम किशोर शुक्ल, अनुग्रह नारायण सिंह, विवेक बंसल, सतीश शर्मा, अनिल अमिताभ दुबे, सोहिल अख्तर अंसारी, डॉ0 मसूद अहमद, इन्दल रावत, फूल कुंवर, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह सहित हजारों की तादात में कांग्रेसजनों ने राजभवन की ओर मार्च किया, जिस दौरान रास्ते में ही योगी सरकार की पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया, ततपश्चात धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल ईको गार्डन ले जाया गया। उसी समय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी, शहला अहरारी, प्रतिभा अटल पाल, रूबीना रईस, सय्यदा तनवीर फातिमा सहित तमाम कांग्रेसजन राजभवन तक पहुंचे।
उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि विधायक एवं प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी को अपने क्षेत्र में ही नजरबंद कर दिया गया, वहीं आज राजभवन जाते समय प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, अजय राय, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, मकसूद खान, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, महासचिव शरद मिश्रा, विवेकानंद पाठक, श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, सैफ अली नकवी, सुबोध श्रीवास्तव, बदरूद्दीन कुरैशी, अरशद अली गुड्डू, राघवेन्द्र सिंह, विदित चौधरी, जयकरन वर्मा, संगठन सचिव अनिल यादव, मनोज यादव, सेवादल मुख्य संगठन डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, मीडिया संयोजक ललन कुमार, अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह, मुकेश सिंह चौहान, सचिन रावत, प्रभाकर पाण्डेय, आस्था तिवारी, रफत फातिमा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, चन्द्रशेखर मिश्रा, सच्चिदानंद पाण्डेय, बृजेश सिंह, शाहनवाज मंगल आजमी, मनोज तिवारी, ज्ञानेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, डॉ0 जियाराम वर्मा, डॉ0 रेहान अहमद खान, अजय सिंह, कनिष्क पाण्डेय, वर्चस्व पाण्डेय, नरेन्द्र शुक्ला, अनस रहमान, सौरभ, समीर श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस अध्यक्षगण ममता चौधरी, शहला अहरारी, ममता राजपूत, प्रतिभा अटल पाल, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, बृजेन्द्र सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, रमेश मिश्रा, सीमा चौधरी, सुनीता रावत, अमित श्रीवास्तव त्यागी, हनीफ खान, शामीना शफीक, सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 रिचा शर्मा, डॉ0 सुधा मिश्रा, रूबीना रईस, अयूब सिद्दीकी, दिलदार हुसैन, बाबा जुबैर बेग, सहित हजारों कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया।

श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि जहां पूरा देश गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है महंगाई चरमोत्कर्ष पर है, बेरोजगारी से नौजवानों की कमर टूट गई है, वहीं भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को अडानी समूह को बेंच रही है और स्टेट बैंक, एलआईसी, जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की करोड़ों की बचत जोखिम में है।

श्री खाबरी ने आगे कहा कि भाजपा का मुख्य मकसद जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटना तथा समाज में नफरत फैलाना है, इस नफरत को समाप्त करने के लिए तथा जनता के हितों के लिए कांग्रेस सदैव से ही संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। कांग्रेस के समय में जितने भी संस्थान बने जिसे सुरक्षित रखा गया तथा करोड़ो लोगों को रोजगार मिला आज भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को दे रही है। रोजगार के नाम पर सरकार द्वारा झूठ बोला जा रहा है, पूरा प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, एवं आराजकता की भेंट चढ़ गया है। जीरो टॉलरेन्स की बात करने वाली भाजपा सरकार में अपराध और अधिक बढ़ गया है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि लगभग सभी जनपदों के जिला/शहर अध्यक्ष, सहित हजारों काँग्रेसजन मार्च में भागीदार रहे। प्रशासन द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी सहित गिरफ्तार किये गये सभी नेताओं को शाम को रिहा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

30 minutes ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

43 minutes ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

49 minutes ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

55 minutes ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

1 hour ago

Acid Attack Case: संत कबीर नगर में आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, सत्र न्यायालय का सख्त रुख

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले…

1 hour ago