कांग्रेस के बैठक में बनी संविधान बचाओ कांग्रेस लाओ मोटरसाइकिल यात्रा की सफलता की रणनीति
सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र की अध्यक्षता में हुई जिसमें 11 जून को क्षेत्र के पिपरा मिश्र से होकर मईल चौराहा होते हुए बरठा चौराहा तक निकलने वाली संविधान बचाओ कांग्रेस लाओ मोटर साइकिल यात्रा की सफलता की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के हाथ में ही लोकतंत्र सुरक्षित है।भाजपा ने हमेशा ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का अनादर किया है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि संविधान बचाने व आमजन को जागरूक करने के लिए कांग्रेस यह मोटर साइकिल यात्रा निकाल रही है। अध्यक्षता करते हुए मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से बहुत ही परेशान हो गई है वह जान गई है कि बिना कांग्रेस के देश में लोकतंत्र की रक्षा नही हो सकता है। नेता विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर प्रेमलाल भारती ने कहा कि दबे कुचले व दलितों की सच्ची हितैषी कांग्रेस ही है ,आज यह समाज पुनः कांग्रेस के हाथ मे सत्ता सौपना चाहता है। बैठक को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, इस्लाम खान,परमानंद प्रसाद,मनीष रजक,डॉ नरेंद्र यादव, उदयनारायण तिवारी,रोहित यादव, राहुल मिश्र, वजीर अहमद आदि ने सम्बोधित किया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…