वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का जयपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन

फोटो ANI सौजन्य से

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कांग्रेस ने बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में वोट चोरी के खिलाफ एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। यह रैली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से उनके वोट चोरी संबंधी आरोपों पर हलफनामा मांगने को लेकर चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव — इन सभी नेताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के माध्यम से पूरे देश को संदेश दिया है कि वोट चोरी हो रहे हैं। राहुल गांधी ने इस संबंध में आंकड़े पेश किए, लेकिन चुनाव आयोग उनसे हलफनामा मांग रहा है। हमने ऐसा पहली बार देखा है।”

गहलोत ने आरोप लगाया कि बिहार में 60 लाख वोट काटे गए, जबकि एक भी वोट जोड़ा नहीं गया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आज देशभर में वोटों में धांधली को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग कोई जवाब नहीं दे रहा है। मुझे आश्चर्य है कि भाजपा चुनाव आयोग का बचाव करने के लिए आगे आ रही है। हमारी संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने की कोशिश की जा रही है।”

विरोध मार्च में जयपुर की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

12 minutes ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

33 minutes ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

43 minutes ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

6 hours ago