कांग्रेस ने मनाईचहलारी नरेश महाराजा बलभद्र के 184वें जयंती

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शेर ए अवध चहलारी नरेश महाराजा बलभद्र के 184वें जयंती पर सेनानी उत्तराधिकारी तेज बहादुर सिंह उर्फ माशा बाबू निवास पर आओ बलिदानियों से सीखें पर आधारित विचार गोष्ठी कांग्रेस नेता विनय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने चहलारी नरेश के व्यक्तित्व एवं वीरगाथा पर चर्चा करते हुए उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारी माशा बाबू ने कहा कि बलभद्र सिंह का जन्म 10 जून 1840 ई0को चहलारी रियासत में मुरौव्वा कोट में हुआ था। उनके पिता का नाम पाल सिंह तथा छोटे भाई का नाम छत्रपाल सिंह था। सत्रह वर्ष में उनका विवाह हो गया था कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि जब अवध मुक्ति सेना का गठन हुआ था तब चहलारी नरेश को किशोरावस्था में ही बेगम हज़रत महल ने विरजीस कदर से टीका लगवाकर राजतिलक कराया था। मात्र 18 वर्ष 3 दिन की आयु में ही इतना बड़ा सम्मान अवध क्षेत्र के लिये विश्व चर्चा का विषय बना दिया गया था,उन्होंने टिकोरा मोड़ पर चहलारी नरेश की प्रतिमा लगाकर उसे चहलारी नरेश चौराहा के रूप में स्थापित करने की पुरज़ोर मांग की तथा चहलारी रेलवे बनाकर चहलारी नरेश के नाम से रेलवे स्टेशन स्थापित करने की भी मांग दोहराई। संचालक मूलचन्द पासवान ने कहा कि चहलारी नरेश अवध के सूर्य थे जिनके तेजपुंज से न सिर्फ अवध ही बल्कि सम्पूर्ण भारत को चमकता देखा गया। विचार गोष्ठी में इन्द्र कुमार यादव,ध्रुव राज सिंह,रमेश चन्द्र मिश्र,मोलहू राम बौद्ध,नसीम,इदरीसी अमर सिंह वर्मा सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

7 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

19 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

19 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

19 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

19 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

20 hours ago