शोक सभा का आयोजन संगठन अध्यक्ष को पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

संगठन की मजबूती के संकल्प दोहराया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में रिसिया विकास खण्ड के संगठन अध्यक्ष रहे स्वर्गीय पवन जायसवाल के आवासीय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शान्ति की कामना की गई और संगठन की मजबूती के संकल्प दोहराया गया।
प्रधान संगठन की ओर से पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जयसवाल क्या आवास पर आयोजित शोक सभा मे श्रृद्धाजंलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्र ने कहा कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्माण किया संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही कभी भी किसी पदाधिकारी या संगठन से जुड़े व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर वह हमेशा उपलब्ध रहते थे इसीलिए आज उनकी कमी हम लोगों के बीच काफी अखर रही है,मृतक प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन जायसवाल संगठन के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उनके असामयिक निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई असम्भव है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आवाहन करते हुए कहा की विकास कार्यक्रमों के सतत संचालन के लिए आवश्यकता है कि संगठन की मजबूती बनी रहे और संगठन के पदाधिकारी एक दूसरे के सुख दुख में प्रभावी सहभागिता भी करें। जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्र ने स्वर्गीय पवन जायसवाल को महत्वपूर्ण व्यक्ति बताते हुए संगठन के लिए किए गये उनके प्रभावी कार्यों की चर्चा की और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए विकास की गति को और अधिक मजबूत तथा गतिशील बनाने का आवाहन किया। सभा का संचालन संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
आयोजित सभा में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष तकम्स खां, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुन्दर पाण्डेय, शिवपुर ब्लॉक अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा, चितौरा ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुन्दर पाण्डेय, वरिष्ठ पदाधिकारी राम कुमार व राम छबीले यादव ,प्रवक्ता धीरेंद्र शर्मा, समाजसेवी प्रभात श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर संगठन को गतिशील व मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

3 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

9 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

1 hour ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

1 hour ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

1 hour ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

4 hours ago