भाकपा महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोकसभा आयोजित

उतरौला ,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता और महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर उतरौला विकास मंच द्वारा गांधीपार्क में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह शोकसभा मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की।
शोकसभा के दौरान आदिल हुसैन ने सीताराम येचुरी के जीवन और उनकी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि येचुरी न केवल एक राजनेता थे, बल्कि देश की राजनीति में समाजवाद और वामपंथी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। उनके नेतृत्व ने समाजवादी आंदोलन को नया दिशा दी और उन्होंने हमेशा मजदूरों, किसानों और आम लोगों के हक की लड़ाई लड़ी। उनके निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है, जो सदैव अपने आदर्शों पर अडिग रहे।
सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि सीताराम येचुरी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे और समाज में समानता और न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।
इस शोकसभा में नगर के कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने हिस्सा लिया, जिनमें स्थानीय कार्यकर्ता, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल थे। सभा का समापन मौन के साथ किया गया, जहां सभी ने एकजुट होकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

17 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago