सुरक्षा व संरक्षा से संबंधित शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का विद्यालय में करें अनुप्रयोग

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्राचार्य डायट, उप शिक्षा निदेशक व बीएसए डा. रामजियावन मौर्य के निर्देशन में डायट परिसर में चल रहे
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का सुरक्षा व संरक्षा से संबंधित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण प्रभारी व प्रवक्ता डा. कमलेश कुमार ने कहा कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित माड्यूल विकसित किया गया है। जिसे प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में लागू किया जाएगा।
नोडल व प्रवक्ता डा. चंद्रशेखर ने कहा कि इसके तहत बच्चों को न केवल गुड व बैड टच बल्कि स्वास्थ व स्वक्षता, सड़क सुरक्षा व यातायात तथा आपदा व आपदा प्रबंधन के अलावा साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी देना है। प्रवक्ता गीता ने कहा कि उद्देश्य यह है कि जानकारी होने पर बच्चे मुश्किल घड़ी में न पड़े और किसी तरह आपदा आए तो वह अपना बचाव करने के साथ जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद भी कर सकें।
प्रवक्ता शिवनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि इसके माध्यम से विद्यालय का माहौल भी सुरक्षित व संरक्षित करते हुए अभिभावकों को यह विश्वास दिलाना है कि उनका बच्चा सुरक्षित माहौल में पढ़ रहा है। मास्टर ट्रेनर डा. राजेश गुप्ता, विपिन कुमार सिंह व अभिषेक कुमार ने प्रशिक्षण के प्रथम दिवस विद्यालय स्तर पर बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण पर उनके शारिरिक, भावनात्मक, बुनियादी, सुविधा, सामाजिक, यौन उत्पीड़न से बचाव, दूसरे दिन बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, तीसरे दिन सड़क सुरक्षा, चौथे दिन संतुलित आहार व पोषण तथा पांचवे दिन साइबर सुरक्षा व प्राकृतिक आपदाओं पर प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि इस आशा और विश्वास के साथ कि हम सभी यहां से जो भी सीख कर जा रहे हैं उन बातों का अनुपालन अपने छात्रों के बीच अवश्य करेंगे।
आईटीसी प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न एप्लीकेशन व निपुण लक्ष्य एप पर हुई चर्चा
डायट परिसर में चल रहे आईटीसी प्रशिक्षण के दूसरे दिन
संदर्भदाता शिवशंकर तिवारी, सत्यजीत दुबे, सुनील सिंह व सूर्य प्रताप ने शिक्षकों को पिक्सल लैब, गूगल डाक व निपुण लक्ष्य एप से संबंधित बारीकियों से अवगत कराते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मुनेंद्र सिंह, धनंजय प्रसाद, बृजकिशोर शर्मा, मिनहाज अहमद सिद्दीकी, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, नसरुल्लाह, अरविंद कुमार, रागिनी, मंजू सिंह, प्रियंका सिंह, शीला पाल, प्रियंका श्रीवास्तव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

4 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

5 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

5 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

6 hours ago