मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

विधायक मेहदावल,धनघटा एवं सीडीओ ने किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीअन्न (मिलेट्स) के प्रति उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने एवं मिलेट्स के बने उत्पाद को प्रसारित-प्रचारित करने हेतु मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले के बड़गो खलीलाबाद स्थित एक मैरिज हॉल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
इस अवसर पर श्री अन्न रेसिपी प्रतियोगिता में होटल, ढाबा , गृहणी, कृषक उत्पादक संगठन , स्वंय सहायता महिला समूह , विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, साथ ही श्री अन्न के प्रति जागरूकता का संदेश विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं के द्वारा चित्रकला बनाकर किया गया। इस प्रकार प्रतिभागियों के चयन एवं निर्णय हेतु निर्णायक मंडल का गठन किया गयाl जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी एवं सदस्य जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा जयप्रकाश तिवारी के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी ने सभी से अपील किया कि अपने थाली में श्री अन्य को स्थान दें यह श्रेयकर है, थाली में श्री अन्न होने से हमारे स्वास्थ्य जीवन में सुधार होगा। आज विभिन्न पैथोलॉजी पर सुबह-सुबह ब्लड शुगर जांच करने वाले मरीजों की संख्या नियमित रूप से बढ़ती जा रही हैl जो दिखता है कि ब्लड शुगर की बीमारी भयावह रूप लेती जा रही है, जिसके लिए जीवन शैली सुधार के साथ भोजन में श्री अन्न सम्मिलित करने की आवश्यकता है, इस शरीर का, सेहत का ठीक प्रकार से ध्यान नहीं रखा गया तो यह कब खराब होने लगेगा पता नहीं चलेगा।
विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि ऋषि संस्कृति का यह देश है, जिसमें अन्न को भी श्री करके बुलाने की संस्कृति है। श्री अन्न को विश्व में प्रचारित प्रसारित करने का काम प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि हम अपनी भोजन में श्री अन्न यथा ज्वार, बाजरा, मड़वा, रागी, टांगुन, कंगनी, चेना को सम्मिलित करें, जीवन शैली बदल चुकी है यदि भोजन का तरीका नहीं बदल गया तो आने वाले समय में हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव निश्चित रूप से पड़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी महिला समूह से अपील किया कि वह अपने गांव के किसानों से संपर्क करें एवं उनका श्री अन्न के बेहतर बिक्री एवं बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करें। महिला समूह जो आज विजेता हुई है इसे और आगे लेकर जाएं ताकि लोग महिला समूह के बने हुए श्री अन्न के उत्पादकों ग्रहण करें एवं लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार किसानों की आय दुगनी करने के साथ-साथ आम जनमानस के सेहत के सुधार के लिए श्री अन्न की खेती हेतु नि:शुल्क बीज दे रही है, श्री अन्न से बने उत्पाद का किसानों एवं अन्य मानस की प्रचलित करने हेतु मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता कराई जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में समस्त आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से अनुरोध किया गया कि स्वयं एवं अपने जानने वालों को प्रेरित करें कि अपने भोजन की थाली में श्री अन्य को अवश्य स्थान दें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता अग्रहरि, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा उषा पांडेय, प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र राय, उपायुक्त स्वतः रोजगार जीशान रिजवी, भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ.बृजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

4 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

18 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

19 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

22 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

22 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago