February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया जाएगा सदर तहसील में आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ससमय प्रतिभाग करना अनिवार्य-डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि शनिवार को तहसील सदर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ससमय प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गयी है। साथ ही उन्होने जन सामान्य से भी अपने मामलो को प्रस्तुत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पन्न होगा।