डीएम की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

मा0 विधायक धनघटा की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

जनता की शिकायतों का निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता-मा0 विधायक धनघटा।

अधिकारीगण अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से नियमित जनसुनवाई करें-डीएम।

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों का समय से करें निस्तारण सभी थानाध्यक्ष-एसपी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे। धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान की उपस्थित में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी श्री तंवर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी को बुलाकर तत्काल/निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले। धनघटा तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 57 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा रमेश चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान उपस्थिति रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है। तहसील खलीलाबाद में कुल 60 प्रार्थना पत्र आये जिसे क्रमवार फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए मुख्य विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये।
तहसील मेंहदावल में कुल 74 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर तहसीलदार आनन्द कुमार ओझा सहित तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

6 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

8 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

8 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

8 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

8 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

19 hours ago