डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, जिसमे से 03 का मौके पर किया गया निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।   जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में माह अक्टूबर के तृतीय शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
         जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल अपने हलके में नियमित रूप से भ्रमणशील रहें। भूमि विवादों का समाधान कराएं। खलिहान की भूमि, चकरोड अथवा नाला सहित सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को हटवाए तथा उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली अधिकांश शिकायतें पैमाइश, पारिवारिक संपत्ति विवाद, खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ी होती है यदि लेखपाल अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे तो शिकायतों की संख्या में भी कमी आएगी । उन्होंने कहा कि यदि किसी लेखपाल के द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रयास यह हो कि कोई भी फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर कही न भटके।  उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका एक सप्ताह के अंदर शासन की मंशानुसार गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो समस्याएं जिस स्तर की हैं उनका समाधान उसी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।
         पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
        तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 30,  पुलिस विभाग के 11, विकास विभाग के 02, शिक्षा के 01 तथा अन्य विभाग के 11प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण  मौके पर किया गया। अवशेष 52 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया।
       सम्पूर्ण समाधान दिवस में सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण उपस्थित थे।

  जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन हुआ। इस दौरान 34 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र मौके पर बना कर दिया गया। 
   इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए  दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में यूडीआईडी के साथ मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाणपत्र भी मौके पर प्रदान किया जाएगा।
 पुलिस अधीक्षक ने समस्त दिव्यांगजनों से इस कैम्प का लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस दौरान  सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

12 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

13 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

13 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

14 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

14 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago