संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर आज तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि “संपूर्ण समाधान दिवस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसका मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना है। शिकायतों को संवेदनशीलता से लें और शिकायतकर्ता से स्वयं संवाद कर समस्याओं का जमीनी समाधान करें।” उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अधिकारी समाधान दिवस एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मौलिक निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को निस्तारण की स्थिति से अवगत कराना अनिवार्य है ताकि विश्वास की भावना बनी रहे।135 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 मामलों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतें मुख्यतः विद्युत, पेंशन, राशन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, नाली/सड़क निर्माण आदि से संबंधित रहीं। विभागवार प्राप्त शिकायतें इस प्रकार रहीं 42 शिकायतें – राजस्व विभाग,23 – पुलिस विभाग,14 – नगर निगम,08 – विद्युत विभाग,06 – विकास खंड अधिकारी अन्य विभाग जैसे मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, शिक्षा विभाग, डीएफओ, उप निबंधक, जिला पंचायत राज अधिकारी, एसएन मेडिकल कॉलेज, ACM प्रथम, डूडा आदि से भी शिकायतें प्राप्त हुईं।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि “शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों पर नहीं होना चाहिए, अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और समाधान की स्थिति को पोर्टल पर अद्यतन करें।” प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद स्तरीय कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार बीएसए जितेन्द्र कुमार गौड़ उपायुक्त मनरेगा रामायन यादव सहित अन्य अधिकारीगण शामिल रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

31 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

33 minutes ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

38 minutes ago

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

2 hours ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

2 hours ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

2 hours ago