शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये-ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट

ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में फरियादियों की सुनी गई फरियाद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित की गई। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, और जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एंव समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथकिता है। आए हुए मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नही होनी चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए दिये। इस अवसर पर सदर तहसील में आयें मामलों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये । ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र के निस्तारित मामलों के सत्यापन कराकर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी कराया अधिकारी गण स्वयं मौक पर जाकर शिकायतो का निस्तारण कराकर सदर तहसील को रिर्पोट प्रस्तुत करे। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये। शिकायतों के गुणवक्तापरक निस्तारण न होन पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी नियमित भ्रमण करते रहे। जनता के शिकायतो का निस्तारण स्वयं करे अधीनस्थ पर ना छोडे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /विडियो पिपरौली शिशिर सिंह, तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, कानूनगो लेखपाल अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

19 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

19 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

19 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago