दुर्व्यवहार करने वाले सिपाहियों की एसपी से शिकायत

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए भले ही हरसंभव प्रयास करें लेकिन यथार्थ यह है कि थाने में तैनात पुलिसकर्मी अपने कार्यप्रणाली से उच्चाधिकारियों के आदेश को नजरअंदाज कर मनमानी में जुटे हैं। अब तो फरियादी के साथ भी अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है, ऐसे ही एक मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र मे तुर्कपट्टी थाने में तैनात आरक्षियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
प्राप्त विवरण के अनुसार उक्त थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ निवासी रामप्रीत प्रसाद ने सोमवार को एसपी धवल जायसवाल को सौंपे शिकायती प्रार्थना पत्र मे लिखा है कि उसके अवकाश प्राप्त मामा ने लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी। दोनो पक्षों को गत शुक्रवार को थाने पर तलब किया गया, बुजुर्ग मामा ने साधन के अभाव का हवाला देते हुए रामप्रीत को थाने चलने को कहा। रामप्रीत उन्हे अपनी बाइक से थाने ले गया। आरोप है कि विपक्षी के प्रभाव में आकर आरक्षी तारकेश्वर चौबे व राजेश यादव ने रामप्रीत को भी लाकअप के सापने फर्श पर बैठा दिया और मोबाइल फोन छीन लिया। 15 मिनट बाद जब थानाध्यक्ष अपने चैंबर से निकले तब पीड़ित ने उनसे गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आरक्षियों को फटकार लगाते हुए पीड़ित को बाहर निकलवा मामले में समझौता कराया। सिपाहियों के दुर्व्यव्यवहार से खिन्न  पीड़ित ने एसपी से कार्यवाही की मांग की है। एसपी धवल जायसवाल द्वारा जांचकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

6 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago