कांग्रेस कार्यालय के सामने हुआ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन
सलेमपुर ,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के कांग्रेस कार्यालय के सामने खिचड़ी सहभोज व वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के अध्यक्ष व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान होती है।आज के परिवेश में इस तरह के आयोजन की जरूरत है। राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि प्रेम सद्भभाव का त्योहार है मकर संक्रांति, इससे सामाजिक सौहार्द के साथ ही आपसी तालमेल को ताकत मिलती है। कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि जरूरत मन्द लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। आयोजक सिचाई संघ सलेमपुर के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह आयोजन सफल होता है।कार्यक्रम को संयुक्त कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, मनोज पांडेय, संपूर्णानंद पांडेय, आनंद उपाध्याय ,गोपाल यादव, दीनदयाल प्रसाद, के पी गुप्त,सत्यम पांडेय,चंद्रमोहन पांडेय, बदरे आलम,मनोज सिंह, अमित कुमार सिंह, चंद्रकांत शुक्ल, गुड्डू कुशवाहा, आकाश मद्देशिया, राकेश मद्देशिया, रमेश मद्देशिया, सौरभ पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, जाबिर खान, सैयद अकील अहमद,सुनील तिवारी, राज कुमार पटवा ,राकेश यादव आदि ने सम्बोधित किया।
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…