संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रोटरी क्लब व कल्पित हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 8 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आलोक सिन्हा ने बताया कि जीवनदायी रक्त को एकत्रित करने का एकमात्र उपाय है रक्तदान। स्वस्थ लोगों द्वारा किये गये रक्तदान का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है।शिविर की आयोजक कल्पित हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक व रोटरी क्लब की सहायक डॉ.सोनी सिंह ने कहा कि अनेक कारणों से जैसे उन्नत सर्जरी के बढ़ते मामलों तथा बढ़ती जनसंख्या से बढ़ती बीमारियों आदि से खून चढ़ाने की जरूरतों में कई गुना वृद्वि हुई है। लेकिन रक्तदाताओं की कमी बनी हुई है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सिंह ने कहा कि लोगों की यह धारणा है कि रक्तदान से कमजोरी आती है। जो की पूरी तरह बेबुनियाद है।इस अवसर पर रोटरी क्लब संत कबीर नगर के अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय, सचिव विकास गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे एवं महेश, रत्नेश, दीनदयाल वर्मा, रतन, प्रिया, गोलू व अजय व अन्य ने रक्तदान किया।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…