Categories: Uncategorized

संचारी रोग नियंत्रण-दस्तक अभियान की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न

01 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नोजिया द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें दिनांक 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में जनपद की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संचारी रागों पर नियत्रंण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सम्बंधित विभागों को ग्रामीण स्तर पर ग्रास रूट लेवल पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारीगण संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपने विभाग से संबंधित कार्यों/भूमिका का माइक्रोप्लान बनाकर संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलाए जाने वाले दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा घर-घर जाकर ए0ई0/जे0ई0/बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनको तेज बुखार होने पर 102/108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी/पीएचसी पर भेजने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएसए, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीपीओ सहित सम्बन्धित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोग नियत्रंण/दस्तक अभियान के सफल बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने विशेष तौर पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रार्थना सभाओं के दौरान मच्छरों से बचने, साफ-सफाई रखना एवं स्वच्छ पानी पीने, भोजन करने से पहले हाथ धोने आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में संचारी रोगों से बचाव हेतु नगर विकास विभाग सहित नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों को साफ-सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी एवं फॉगिंग कराते रहने का निर्देश दिया है तथा ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों तथा निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के प्रति बच्चों, महिलाओं आदि को घर-घर दस्तक देकर जागरूकत करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने जनपद में संचारी रोगो के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 वी0पी0 पांडेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 एस0डी0ओझा, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य समितियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

6 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

8 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

8 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago