अवधेश यादव बने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रभारी कांग्रेसियों ने दी बधाई
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई ।बैठक में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष की रणनीति तैयार की गई।इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अवधेश यादव को दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीमा पुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त करने पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन बहुत ही परेशान है, महंगाई चरम पर है।इलाके की अधिकांश सड़के जर्जर है।सलेमपुर से पयासी, जमुआ मगहरा मार्ग एकदम से जर्जर हो गया है।उस पर चलना दूभर हो गया है।कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि अवधेश यादव के सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रभारी बनने से कांग्रेस को मजबूती प्रदान होगी। यह मनोनयन कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान है।भागलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस के बिना प्रदेश व देश का भला नही होने वाला है। बैठक को आनन्द शंकर,सत्यम पाण्डेय, विनोद तिवारी, मनोज पांडेय, जाबिर खान,अखिलेश मिश्र,सतीश यादव, राहुल यादव, राहुल मिश्र,अवधेश पांडेय, परमानन्द प्रसाद,चुन्नू श्रीवास्तव, राकेश कुमार, राजू खरवार आदि ने सम्बोधित किया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…