टिकट परीक्षको को सभागार कक्ष में वाणिज्यिक प्रबंधक संजीव शर्मा ने किया सम्मानित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर लगातार सघन टिकट जांच अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप वर्ष 2022-23 में बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट पर यात्रा अथवा बिना बुक किये सामान के साथ यात्रा के 588009 (पांच लाख अठासी हजार नौ ) मामले पकड़े गये, जिनसे रूo 379717169( सैंतीस करोड़ संतान्बे लाख सत्रह हजार एक सौ उनहत्तर रूपये रेल राजस्व की वसूली की गई, जो गत वर्ष के इसी मद से आय रूo 298981070 उन्तीस करोड़ नवासी लाख इक्यासी हजार सत्तर रूपये की तुलना में 27 प्रतिशत तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य रूo 34 करोड़ के सापेक्ष 12 प्रतिशत अधिक है, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि एवं कीर्तिमान है।
टिकट जांच के इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु विभिन्न स्टेशनों एवं गाड़ियों को आधार बनाकर औचक टिकट जांच अभियान आयोजित किये गये और टिकट जांच कर्मचारियों को सुनिश्चित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया गया जिसमें कर्मचारियों ने अपने सूझबूझ एवं अथक परिश्रम का परिचय दिया ।
उक्त लक्ष्य को प्राप्त करने में वाराणसी मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है जिसमें वाराणसी मंडल में सबसे अधिक रेल राजस्व देने वाले 15 चल टिकट परीक्षकों को बुधवार 24 मई,2023 को मंडल कार्यालय के सभागार कक्ष में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा द्वारा नगद 1000-1000 रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । पुरस्कृत टिकट जाँच कर्मचारियों में मो महरूफ खान,रघुनन्दन कुमार,एस के मिश्रा,रविन्द्र कुमार,पवन कुमार राय,अभिमन्यु यादव,नौशाद अली खान,एक के शर्मा,जयराम सिंह,धीरज,रीना श्रीवास्तव,राजेन्द्र,ए के श्रीवास्तव,बिपिन बिहारी सिंह एवं शिव शंकर कुमार शामिल हैं, जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में 40 लाख से अधिक रेल राजस्व का योगदान दिया है । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस वित्तीय वर्ष में टिकट निरीक्षकों के द्वारा और अधिक परिश्रम एवं लगन के साथ कार्य करने की आवश्यकता है । मंडल के अन्य चल टिकट परीक्षक जो इस बार कुछ कम रेल राजस्व दिए हैं, उन्हें भी अधिक मेहनत करने की जरूरत है ताकि अगले वर्ष अपना विशेष योगदान देकर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में शामिल हो सकें ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी संजीव शर्मा मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन एवं पुष्कर सिंह रावत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

17 minutes ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

30 minutes ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

35 minutes ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

1 hour ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

1 hour ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

2 hours ago