एक तारीख एक घण्टे अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
महात्मा गांधी जी को स्वच्छांजलि देने हेतु “एक तारीख एक घण्टे दस बजे” अभियान के अंतर्गत रविवार 01 अक्टूबर ,2023 को बनारस स्टेशन के सेकेण्ड इन्ट्री पर, मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव एवं विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा मंडलीय अधिकारियों के साथ प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सामूहिक श्रमदान कर व्यापक सफाई की गई । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक समेत शाखाधिकारियों ने स्वच्छता शपथ दोहराई ।
इस अवसर पर बनारस स्टेशन परिसर के पार्क में विधायक,मंडल रेल प्रबंधक एवं अधिकारियों द्वारा पर्यवरण की शुद्धता के लिए व्यापक वृक्षारोपण किया गया । सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में आयोजित नशा मुक्त भारत एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान रैली को विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर बनारस स्टेशन पर आयोजित स्वच्छ्ता दौड़ में मंडल रेल प्रबंधक एवं अधिकारियों ने भाग लिया । एकल उपयोग प्लास्टिक को रोकने हेतु मंडल रेल प्रबंधक एवं विधायक द्वारा यात्रियों को जूट एवं सूती झोलों का वितरण किया गया,इस अवसर पर अन्य अधिकारियों द्वारा यात्रियों को पर्यवरण अनुकूल व्यवहार अपनाने एवं कृत्रिम संसाधनों को त्यागने की जानकारी युक्त पम्पलेटों का वितरण किया गया ।
ज्ञातव्य हो की गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवाहन पर पूरे देश मे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री ने हमेशा स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया है। सामाज के हर वर्ग की भागीदार के बिना स्वच्छता के मूल उद्देश्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है । इसीलिए स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए पूरे देश के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने इस देशव्यापी अभियान मे शामिल होकर स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु अपना योगदान दिया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बनारस रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि विधायक वाराणसी कैंट सौरभ श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अपूर्व स्वर्णकार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर जे चौधुरी,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पॉल,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक शर्मा,सहायक वाणिज्य प्रबंधक ए के सुमन समेत अन्य अधिकारी,स्टेशन के कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्था, ग्लेनहिल स्कूल के बच्चे एवं अध्यापक, स्काउट्स एवं गाइड के बच्चे इत्यादि सम्मिलित हुए I
गाँधी जी स्वच्छांजलि देने हेतु “एक तारीख एक घण्टे दस बजे” अभियान के अंतर्गत आज जयन्ती के एक दिन पूर्व आज 01 अक्टूबर,2023 को वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर “स्वच्छता ही सेवा “ अभियान के अंतर्गत आज सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक एक साथ एक घंटा स्वछता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न स्टेशनों पर सामूहिक श्रमदान, पौधा रोपण, नुक्कड़ नाटक, कपडे के थैलों का वितिरण, पर्यावरण अनुकुल कार्यो का पम्पलेट वितिरण, डस्टबिन का वितिरण, कार्टून के माध्यम से जागरूकता इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago