सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)। नगर के बस स्टेशन के समीप एक गली में काफी दिनों से अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम छापा मारा। इस दौरान 12 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया गया है। उधर, युवकों के परिजन कोतवाली में जमे हैं।
नगर के वार्ड संख्या 13 चूड़ा गली में काफी दिनों से हुक्का बार एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसकी भनक कोतवाली पुलिस को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना सीओ देव आनंद को दी। खबर मिलते ही सीओ तथा कोतवाल कपिलदेव चौधरी, एसआई अंकित सिंह सहित महिला सिपाही के साथ पहुंचे। इसकी भनक लगते ही हुक्का बार संचालक भाग निकला।
मौके पर एक दर्जन से अधिक युवक मिले। पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ कर रही है। सीओ देव आनंद ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां से हुक्का सामग्री के साथ कुछ युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।
एक साल पूर्व भी यहां मारा गया था छापा
एक साल पूर्व भी इस तरह की शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस ने छापामारा था लेकिन मौके से संचालक तथा युवक फरार हो गए थे ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…