सीएम योगी का बड़ा ऐलान: बाबा साहब की हर मूर्ति के आसपास बनेगी सुरक्षात्मक बाउंड्री वॉल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को रोकने के लिए राज्य सरकार नई योजना लागू कर रही है। इसके तहत प्रदेश में स्थापित हर आंबेडकर मूर्ति के चारों ओर सुरक्षात्मक बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। जिन मूर्तियों पर छत नहीं है, वहां छत भी निर्माण कराई जाएगी।

सीएम योगी शनिवार को हजरतगंज स्थित आंबेडकर महासभा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध वंदना और त्रिशरण पंचशील पाठ से हुई।

शरारती तत्वों से सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल आवश्यक: योगी

सीएम योगी ने कहा कि कई स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएँ सामने आती हैं। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यदि कहीं कार्य अधूरा है तो उसे जल्द पूरा कराया जाएगा।

संविदा सफाई कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम मानदेय

कार्यक्रम के दौरान लालजी प्रसाद निर्मल द्वारा उठाए गए चतुर्थ श्रेणी संविदा सफाई कर्मियों के मुद्दे पर सीएम ने बताया कि सरकार ने इस संबंध में कॉरपोरेशन का गठन कर दिया है। आने वाले एक-दो महीनों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी संविदा कर्मियों को न्यूनतम मानदेय मिले।

“वंचित वर्ग की सुविधाएँ बाबा साहब की प्रेरणा का परिणाम”

सीएम योगी ने कहा कि वंचित, दलित और कमजोर वर्गों को जो अधिकार और सम्मान आज मिल रहा है, वह बाबा साहब की दिए गए विचारों का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंचतीर्थ, छात्रवृत्ति योजनाएं और सामाजिक न्याय से जुड़े अन्य प्रयास बाबा साहब के सपनों को साकार कर रहे हैं।

सपा पर पलटवार—“अखिलेश यादव ने दलितों का आरक्षण खत्म किया”

सीएम योगी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा और उसके नेता शुरू से ही आंबेडकर और आरक्षण के विरोधी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने दलित कर्मचारियों के प्रोन्नति में आरक्षण खत्म किया और दो लाख दलित कर्मियों को पदावनत कर अपमानित किया।


6 दिसंबर की रैली रद्द—बसपा सुप्रीमो मायावती ने रखी वजह

बहुजन समाज पार्टी ने घोषणा की है कि मायावती 6 दिसंबर को नोएडा में प्रस्तावित रैली को संबोधित नहीं करेंगी। वह अपने आवास पर ही बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगी।
मायावती ने कहा कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम लोगों और कार्यकर्ताओं को असुविधा होती है, इसलिए यह फैसला लिया गया।

सपा की नाराजगी—“सरकार ने जानबूझकर कार्यक्रम की अनुमति रोकी”

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 6 दिसंबर को तय कार्यक्रम को अनुमति न मिलने पर समाजवादी पार्टी भड़क गई।
सपा सांसद आरके चौधरी ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक कदम है और भाजपा सरकार बाबा साहब का अपमान कर रही है।

सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट के लिए बाबा साहब का नाम लेती है, लेकिन उनके विचारों से नफरत करती है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह पूरे प्रदेश में परिनिर्वाण दिवस मनाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

6 minutes ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

18 minutes ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

26 minutes ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

1 hour ago

डॉ. लोहिया जयंती पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के…

2 hours ago

नव वर्ष शोभायात्रा का किया गया भव्य स्वागत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)l नव वर्ष क़ी भव्य शोभा यात्रा क्षेत्र का भ्रमण कर बरहज नगर…

2 hours ago