गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष चंद्र नगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी शिक्षाओं और विचारों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, छात्रों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। उनका जीवन और विचार हर युवा के लिए प्रेरणा हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित चर्चाएं भी आयोजित की गईं। स्थानीय प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…