सीएम ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम मैं आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह व पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया आज रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगभग गोरखपुर जनपद के तहसील ब्लाक व जिला स्तर के 700 से अधिक खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया बैडमिंटन युगल वर्ग में अंडर-17 अंडर-19 के विजेता सूरज यादव और विष्णु यादव को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। स्पोर्ट्स कॉलेजों स्टेडियमों आदि के जरिये खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों की सीधी भर्ती द्वारा राजपत्रित पदों पर नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रदेश के प्रतिभावान व कुशल खिलाड़ियों को प्रदेश के शासकीय-सार्वजनिक उपक्रमों में, लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों पर नियुक्ति हेतु दो प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
सीएम योगी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ से गांव-गांव खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। एक-एक जिले में पांच से सात हजार तक नए खिलाड़ी तैयार हुए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में युवक व महिला मंगल दलों के जरिये ग्रामीण खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराया जा रहा है। अबतक हजारों गांवों में स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, कुछ नया करने व सीखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आप सभी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करें, केंद्र व राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है।

rkpshomnath

Recent Posts

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

56 minutes ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

2 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

2 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

2 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

12 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

13 hours ago