चतुर तेंदुए ने हलौरा गांव के पास लगे पिजड़े के पास आना किया बंद ,ग्रामीणों में दहशत

जरवा /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोहेल्वा वन्य जीव प्रभाव के वन क्षेत्र तुलसीपुर के ग्राम हलौरा, गनेशपुर, कुडोहा, संग्रामपुर, बदलपुर, दुर्गापुर, पुरैना, भोजपुर, लैबुडवा, पिपरी लौकी खुर्द में कुनबे सहित तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण परेशान हैं। उनमें डर बना हुआ है। हालांकि वन विभाग की टीम ने 11 सितंबर की शाम को ही हलौरा में पिंजरा लगा दिया था। लेकिन वह नहीं आ रहा है। जिससे ग्रामीणों में लगातार डर बना हुआ है। लैबुडवा गांव निवासी सूरज ने बताया कि कल शाम सात बजे नित्यक्रिया के लिए घर से स्कूल की ओर जा रहा था। तेंदुआ प्राथमिक विद्यालय लैबुडवा की चारदीवारी पर बैठा था। वापस घर को लौट आया। ग्राम भोजपुर प्रधान रामदीन वर्मा ने बताया कि बीती रात गांव के कृपाल गड़ेरिया अपने घर के आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे तथा चारपाई के पाटी में बकरी को बांधे हुए थे। तेंदुआ पीछे की दीवाल फांद कर आंगन में आया और बकरी को खींचकर भागने लगा पाटी से रस्सी बंधा होने के कारण चारपाई जोर से खिसकी मैं जगा देखा कि तेंदुआ बकरी को खींच रहा था मैं शांत होकर सो गया तेंदुआ बकरी को लेकर चला गया तब उठा और परिवार को बताया।
आज सुबह तेंदुआ 6 बजे लैबुडवा गांव के बाहर घूमता दिखा तब गांव वालों ने शोर मचाया और डंडा लेकर दौड़ाया तेंदुआ भाग कर गांव के बाहर लैबुडवा नाले के निकट अब्दुल समद के मुर्गी फार्म की ओर छुप गया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वनकर्मी, ग्राम प्रधान रामदीन वर्मा, इंद्रजीत साहू, प्रहलाद व अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। तथा गांव वालों को एकत्रित कर तेंदुए से बचाव क्या करें क्या ना करें के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तथा वनकर्मियों के साथ सुबह, शाम, रात्रि गस्त की जा रही है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पिंजरा लैबुडवा में लगाया जाएगा। तथा ट्रैपिंग कैमरा रेंजर से कहकर लगवा दिया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

13 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

25 minutes ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

44 minutes ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

57 minutes ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

1 hour ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

1 hour ago