सफाई व्यवस्था बदहाल, वार्डों में गंदगी का अंबार

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उतरौला की आदर्श नगर पालिका परिषद के अंतर्गत सफाई व्यवस्था की अनदेखी के कारण वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था नियमित न होने और सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति, विशेषकर रविवार को, नगरवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। रविवार को सफाई कर्मियों के अवकाश पर रहने से गलियों और सड़कों में झाड़ू नहीं लग पाती, जिसके परिणामस्वरूप कचरे का जमाव बढ़ जाता है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई के अभाव में गलियों में बदबू और मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना रहता है। नालियों में कचरा जमा होने से पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे आवागमन में भी कठिनाई होती है। निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया है कि सफाई कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और सफाई व्यवस्था को सुचारू किया जाए। नगरवासियों की मांग है कि रविवार को भी सफाई की व्यवस्था कायम रखी जाए, ताकि गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी खतरों से मुक्ति पाई जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

5 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

5 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

5 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

5 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

6 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

6 hours ago